एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने कस्बा गैड़ास बुजुर्ग का किया भ्रमण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में उप जिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना गैड़ास बुजुर्ग कस्बा में भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। एसडीएम उतरौला व सीओ उतरौला द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील रहेंगे जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान थाना प्रभारी गैड़ास बुजुर्ग व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।