होलियारों ने जमकर खेली होली उड़ाए अबीर गुलाल
रिपोर्ट – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।पूरे भारत देश सहित देश के कोने कोने मे होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी के साथ जनपद बलरामपुर के थाना क्षेत्र सादुल्लानगर बाजार मे होलियारों ने जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर होली के पावन त्यौहार की ढेर सारी शुभकामनायें दी बड़े,बूढ़े,बच्चे युवा डी जे की धुन पर आवत होईहै आवत होइहै सैया हमरे आवत होइहे,पीले पीले ओ मेरे राजा,होली खेले रघुवीरा अवध मे होली खेले रघुवीरा जैसे गीतों के धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार मे स्थिति सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से चलकर होली खेलने वालो का जत्था भारी संख्या मे नगर भ्रमण करते हुए हनुमानगढ़ी तिराहा, मुबारक मोड,बिलंटगंज,गूमा तिराहा काली माता मंदिर से होते हुए सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंच कर होलियारों ने होलिका का परिक्रमा किया तथा सुख समृद्धि शांति आपसी सौहार्द बना रहने के लिए कामना की इस अवसर पर बाजार के व्यापारियों द्वारा जगह-जगह खाने-पीने की व्यवस्था की गई सादुल्ला नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपचंद्र जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ज्ञानचंद सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता,रमेश चंद्र तिवारी,प्रधान गूमा फात्माजोत रमेश गुप्ता,एवं बाजारवासी व्यापारीगण भारी संख्या मे शामिल रहे