होली के पर्व पर हुसैनाबाद में जमकर क्षेत्र वासियों ने खेली होली उड़ाए अबीर, गुलाल
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
हुसैनाबाद/बलरामपुर।पूरे भारत देश सहित देश के कोने कोने मे होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी के साथ जनपद बलरामपुर के थाना क्षेत्र रेहरा बाजार के चौकी क्षेत्र हुसैनाबाद ग्रिंट मे क्षेत्र वासियों ने जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर, ग़ुलाल लगाकर होली के पावन त्यौहार की ढेर सारी शुभकामनायें दी। बड़े,बूढ़े,बच्चे युवा डीजे की धुन पर होली खेले रघुवीरा अवध मे होली खेले रघुवीरा जैसे गीतों के धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार मे स्थिति हनुमान मंदिर से चलकर होली खेलने वालो का जत्था भारी संख्या मे हुसैनाबाद भ्रमण करते हुए गणेश डीह चौराहे से होते हुए पुलिस चौकी हुसैनाबाद ग्रिंट पर पहुंच कर होलियारों ने होलिका का परिक्रमा किया तथा सुख समृद्धि शांति आपसी सौहार्द बना रहने के लिए कामना की। अनिल कुमार उर्फ मुन्ना दूबे, तोता राम वर्मा, बब्बू वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, मदन गुप्ता रामू पंडित की अगुवाई में क्षेत्र वासियों द्वारा धूमधाम के साथ में जुलूस निकाला गया ओर एक दूसरे को गुलाल, अबीर, गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसडीएम उतरौला, सीओ उतरौला, थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार मय पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक जुलूस निकाला गया।इस अवसर पर बाजार के व्यापारियों द्वारा जगह-जगह खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इस मौके पर बम्मा वर्मा, प्रमोद गुप्ता, कपूर चंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता, विजयपाल वर्मा, रंजीत कुमार,उमंग गुप्ता समेत काफी संख्या में क्षेत्र वासी शामिल रहे।