Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

होली पर्व को लेकर एसडीएम, सीओ ने क्षेत्र का भ्रमण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में उप जिलाधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर होली त्योहार के अवसर पर क्षेत्र में भ्रमण शील।क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई है तथा असामाजिक तत्वों व किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व डायल-112 को अवश्य सूचित करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.