Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

रिपोर्ट – जितेन्द्र पटेल

बलरामपुर। जनपद में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सोनू मिश्रा और उनके 50 वर्षीय पिता विमल मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार को होली की शाम बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ कबीर गांव में अपने रिश्तेदार पिंटू पाठक के घर गए थे।गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बाइक से बलरामपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के ओड़ाझार गांव के सामने बलरामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.