Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी आवास पर खेली गई होली, अधिकारियों ने दिया सौहार्द का संदेश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।होली के पावन अवसर पर जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे सहित प्रशासन व पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी जनपदवासियों को होली की बधाई देते हुए जनपद में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए जनपद में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.