रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ भव्य होली मिलन समारोह, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोण्डा, होली पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के बाद गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा गरिमा भूषण, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वामासरथी संघ की अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी तथा आईएफएस प्रशिक्षु प्रिया अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर तथा फूलों की वर्षा कर होली की बधाई दी।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस परिवार के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और जनपद के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।