आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला शव
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। विकास खंड निंदूरा घुंघटेर थाना क्षेत्र के उदापुर गांव में बुधवार देर रात एक 14 वर्षीय बालक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। यह बालक कल दोपहर लगभग 1 बजे से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, उदापुर गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र श्यामू रावत का शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका पाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गयापुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गहरे सदमे में हैं।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालक की होली के कपड़े खरीदने को लेकर अपने पिता से कहासुनी हुई थी। इसके बाद बालक घर में रखा मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद लेकर घर से लापता हो गया था। वह मंगलवार दोपहर एक बजे से लापता बताया जा रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।मृतक बालक अपने घर में सबसे बड़ा था और पिता के साथ घर के कामों में हाथ बंटाता था, साथ ही अपनी पढ़ाई भी करता था। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।