Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महिला दिवस पर बलरामपुर की बेटियों का ‘चौका-छक्का’

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बालिका प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिखेगा नारी शक्ति का दम”

बलरामपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित ‘बालिका प्रीमियर लीग (BPL)-2026’ का भव्य समापन 8 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर में होगा। इस अवसर पर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता ने जिले की बालिकाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान किया है।दिन भर होंगे रोमांचक मुकाबले महिला दिवस के दिन आयोजित नॉकआउट चरण में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।प्रथम सेमीफाइनल , प्रातः 9:30 बजे , मां पाटेश्वरी वॉरियर बनाम जे.एम.एस. धुरंधर बलरामपुर के बीच ,
द्वितीय सेमीफाइनल , प्रातः 11:30 बजे बेसिक वॉरियर बलरामपुर बनाम कस्तूरबा राइडर्स उतरौला के बीच खेला जाएगा।फाइनल मुकाबला – दोपहर 2:30 बजे होगा।दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस प्रतियोगिता का समापन बेटियों के आत्मविश्वास, खेल प्रतिभा और सशक्तिकरण का प्रतीक है। मैदान पर उतरने वाली ये बालिकाएं यह संदेश देती हैं कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण Facebook और YouTube पर ‘Rehan Zadran Sports’ चैनल के माध्यम से देख सकेंगे।समस्त जनपदवासियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और बेटियों के इस उत्सव के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.