राज पैराडाइज मैरिज लॉन में आयोजित प्रतियोगिता में आदर्श वर्मा प्रथम स्थान पर
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बाराबंकी।जनपद बाराबंकी में SBI Life Insurance Company Limited द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्र आदर्श वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में आदर्श वर्मा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें मेडल और Certificate of Excellence प्रदान किया गया।विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने आदर्श वर्मा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।