Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रेहरा बाजार में सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहराबाजार (बलरामपुर)।मनकापुर–उतरौला मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतिनिया गांव के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार ग्राम विशंभरपुर थाना सादुल्लाहनगर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार गुप्ता होमगार्ड जवान के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी देहात कोतवाली बलरामपुर में लगी थी। मंगलवार को वह शाम करीब चार बजे घर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे।बताया जाता है कि मनकापुर–उतरौला मार्ग पर महतिनिया गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर रेहरा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता राजकुमार गुप्ता ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.