मनकापुर–सादुल्लाह नगर मार्ग पर सूखा पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोंडा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 43 वर्षीय रामचंद्र पाल की मौत हो गई। वह अपने घर से खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक पेड़ गिरने से उनकी जान चली गई।
गाड़ी नंबर है UP43 R 7749 खेत जाते समय हुआ हादसा,यह घटना गोंडा–सादुल्लाह नगर मार्ग पर अमघटी के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई।महेवा नानकार, मनकापुर निवासी रामचंद्र पाल अपने खेत तामापार बनकटवा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा सूखा कटहल का पेड़ अचानक उनकी मोटरसाइकिल पर गिर गया।पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामचंद्र पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया, जिससे आवागमन फिर से सामान्य हो सका।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूखे पेड़ के गिरने से यह हादसा हुआ।