Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जनपद में डीजल, पेट्रोल और एल.पी.जी. की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर ​
बलरामपुर।मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद बलरामपुर में पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल) एवं एल.पी.जी. की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।जिलाधिकारी  के निर्देशन में जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाए रखने एवं कालाबाजारी रोकने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

​मुख्य बिंदु एवं व्यवस्थाएं

​आपूर्ति की स्थिति: जनपद में कार्यरत कुल 88 पेट्रोल पंपों और 39 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को निरंतर आपूर्ति की जा रही है। जिला समन्वयक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांग के सापेक्ष पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है।
एल.पी.जी. वितरण। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिन के बाद डी.ए.सी. (ऑथेंटिकेशन कोड) के जरिए सीधे वास्तविक उपभोक्ताओं को सुनिश्चित की जा रही है।निगरानी एवं सुरक्षा। सभी उप जिलाधिकारियों (SDM), पुलिस क्षेत्राधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी अवैध भंडारण, डायवर्जन या कालाबाजारी न हो।
​अति‍र‍िक्‍त सतर्कता।
​पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।​गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के बाहर “पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है” के बैनर/फ्लैक्सी लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जनता में भ्रम की स्थिति न रहे।
​अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।​सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से डीजल, पेट्रोल या गैस की कमी के संबंध में झूठा एवं भ्रामक दुष्प्रचार करने वाले व्यक्तियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। यदि कोई भी व्यक्ति या सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।​जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन का क्रय करें। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.