ग्यारह वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर/बलरामपुर।थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्राम सभा गूमाफात्माजोत सादुल्लानगर स्थित डिग्री कॉलेज के पास एक लगभग 11 वर्षीय बालक के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम थाना सादुल्लानगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा उसके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। जांच एवं पूछताछ के दौरान बालक की पहचान निवासी ग्राम पोटाकला थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत है लेकिन हाल पता ग्राम मद्दौचौरा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। तत्पश्चात बालक के परिजनों को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया और नियमानुसार बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही में मिशन शक्ति टीम थाना सादुल्लानगर के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव,महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल,कांस्टेबल उमेश पासवान,महिला कांस्टेबल शिवांगी भार्गव,महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई।बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किए जाने पर परिजनों तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई