Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक सीधी भर्ती के परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 13.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा जनपद बलरामपुर में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए।पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.