नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैसड़ी, बलरामपुर।दिनांक 13.03.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि विपक्षी कपूर उर्फ कपूरे पुत्र धनीराम निवासी रजेहना थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर ने मेरी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 धारा 64(1)/65(1) बी0एन0एस0 व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम कपूर उर्फ कपूरे पुत्र धनीराम निवासी रजेहना थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग के साथ की घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा थानाध्यक्ष दुर्विजय थाना कोतवाली गैसड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कपूर उर्फ कपूरे पुत्र धनीराम निवासी रजेहना थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर को चित्तौडगढ़ बांध के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।