रेहरा बाजार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामपियरे का निधन, पुलिस ने दी सलामी
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। क्षेत्र के ग्राम अहिरौली बुजुर्ग, पुरवा भक्तनडीह के निवासी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा लोकतंत्र सेनानी रामपियरे पुत्र द्वारिका का रविवार को लगभग 90 वर्ष से अधिक आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वतंत्रता सेनानी रामपियरे अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र का नाम मुन्ना लाल तथा छोटे पुत्र का नाम पृथ्वीराज बताया गया है।सूचना मिलने पर थाना रेहरा बाजार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देते हुए राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपियरे क्षेत्र के सम्मानित और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से जुग्गीलाल, राम किशुन, गणेश प्रताप सिंह, मिट्ठूलाल, शिव प्रसाद, सन्तराम, राम अवध, सुखलाल, सहित कई लोग मौजूद रहे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।