Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ग्राम सभा भैरमपुर में दबंग के आगे बेबस जिम्मेदार अधिकारी -पीड़ित

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।तहसील उतरौला अंतर्गत ग्राम सभा भैरमपुर में आबादी की जमीन पर जो कि पूर्वजों के द्वारा रास्ते के नाम पर जमीन को छोड़कर आने-जाने के लिए सुविधा बनाया गया था उसी जमीन के ऊपर आत्माराम राम पुत्र काशीराम निवासी ग्राम भैरमपुर परागना तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर एक दबंग किस्म का इंसान है जो की उतरौला कोतवाली पुलिस को चुनौती देता नजर आ रहा है प्रार्थी ने करीब एक सप्ताह पहले इसी रास्ते के संबंध में थाना कोतवाली उतरौला में एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था की आत्माराम नामक व्यक्ति जो कि हमारे पूर्वजों के द्वारा एक रास्ता बनाया गया था जो की किसी के मृत्यु होने पर या शादी विवाह के उपलक्ष में आने जाने को लेकर या किसी प्रकार कोई कार्यक्रम करने के लिए सब लोग आपस में कर सकेंगे इस जमीन को आत्माराम नामक व्यक्ति उस जमीन को जबरन हथियाने की फिराक में है और पीड़ित पक्ष पर कई तरह के आरोप लगाकर पीड़ित को डरा धमका रहा है जो कि इसकी शिकायत थाना संबंधित को पहले से दी गई है और उस मामले में अभी तक किसी प्रकार का कोई सुलह समझौता नहीं किया गया है पीड़ित का कहना है कि अभी 3 दिन पहले थाने पर बुलवाकर दोनों पक्षों को बिठाया गया था और आत्माराम को अतिक्रमण हटाने के लिए थाना कोतवाली से भेजा गया था जो की अभी तक अतिक्रमण ना हटाकर पुलिस के ग्रिफ्त से बाहर है ग्राम प्रधान संतोष का चहेता होने के कारण नहीं हो पा रही आत्माराम के ऊपर कारवाई ऐसे में शासन प्रशासन के ऊपर सवालिया निशान खड़ा होना लाजमी है। जब इस सम्बन्ध में सीओ उतरौला से जानकारी करने की कोशिश किया गया तो उनका मोबाइल नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.