Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की सख्ती के बावजूद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर नहीं लग रही लगाम

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा समय-समय पर जांच कराते हुए संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद विभागीय कर्मचारी और निर्माण से जुड़े कुछ लोग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का नाम नहीं ले रहे हैं।कई स्थानों पर बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सड़कों की हालत ऐसी है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद वह उखड़ने लगती हैं, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद यदि विभागीय कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करते हैं तो आने वाले समय में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.