Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन माह के बेटे का छूटा साया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्ला नगर(बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐदहा निवासी एक 21 वर्षीय युवक ने रविवार रात किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार ग्राम ऐदहा निवासी बृजेश कुमार विश्वकर्मा (21) पुत्र सालिक राम विश्वकर्मा सादुल्ला नगर कस्बे में मोहम्मद शरीफ के मकान में किराए पर रहकर पिकअप वाहन चलाने का काम करता था। रविवार सुबह वह सब्जी लोड करने के लिए बीकापुर (फैजाबाद) गया था। शाम को सब्जी लेकर वापस आया और वाहन को अपने कमरे के पास खड़ा कर अंदर चला गया। इसके बाद देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला।उधर होली के चलते मायके गई उसकी पत्नी सोनम ने रात में कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। आशंका होने पर उसने पड़ोसी को फोन कर कमरे की जानकारी लेने को कहा। पड़ोसी जब घर के पीछे की ओर गया तो अंदर बृजेश फंदे से लटका मिला। यह देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में बड़ा भाई महेश कुमार (29), मंझला भाई उमेश कुमार (25), मृतक बृजेश कुमार (21) और छोटा भाई गोविंदा (19) हैं। इसके अलावा तीन बहनें भी हैं। बृजेश का तीन माह का एक पुत्र है। घटना के बाद मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची सादुल्ला नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.