Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद में न्यायिक कार्यवाही को प्रभावी, त्वरित और परिणाममूलक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, अभियोजन की प्रगति तथा न्यायालयों में प्रभावी पैरवी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि अपराधियों को समयबद्ध और प्रभावी दंड दिलाने के लिए अभियोजन की सुदृढ़ पैरवी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर न्यायालयों में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों, साक्ष्यों एवं केस डायरी को समय से उपलब्ध कराएं, ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।इसके साथ ही उपजिलाधिकारियों (SDM) को निर्देशित किया कि पाबंद करने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए, ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।बैठक के दौरान लंबित वादों की प्रगति, गंभीर अपराधों से जुड़े प्रकरणों, महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाले प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में विवेचना पूर्ण हो चुकी है, उनमें अभियोजन पक्ष द्वारा आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर मजबूत चार्जशीट और प्रभावी साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, ताकि न्यायालय में केस की स्थिति मजबूत रहे।बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियोजन से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और विभागीय समन्वय बनाए रखते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में कार्य किया जाए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एसडीएम , समस्त क्षेत्रधिकारी , अभियोजन विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.