प्राथमिक विद्यालय भुताहा में संकुल बैठक का हुआ आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
भुताहा, बलरामपुर।आज दिनांक 17/03/2026 को शिक्षा क्षेत्र- रेहरा बाजार के न्याय पंचायत- बूधीपुर अंतर्गत अवस्थित प्राथमिक विद्यालय भुताहा के प्रांगण में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन नोडल संकुल रमेंद्र मोहन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर शिक्षक तोताराम एवं शिक्षिका श्रीमती दीपिका मिश्रा के द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया, तत्पश्चात देवसागर दूबे ने शासन द्वारा निर्धारित सभी एजेंडा बिंदुओं पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला तथा चर्चा परिचर्चा का सत्र आयोजित किया।उपस्थित सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बिंदु पर अपने विचार प्रस्तुत किये,जो शिक्षण हित में प्रशंसनीय रहा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम जनम वर्मा जी ने व्यापक जलपान की व्यवस्था की थी, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा किया इस बैठक में न्याय पंचायत के अधिकांश शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।प्रधानाध्यापक राम जनम वर्मा ने सभी उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक हरि प्रसाद ने किया।इस मौके पर राम नेवास, साधना वर्मा, लालचंद्र, विद्या राम सहित अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।