Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना सादुल्लानगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा एवं अधिक प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना सादुल्लानगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया इसी के साथ जनपद में जन सुरक्षा के भागीदार ग्राम प्रहरी एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ग्राम प्रधान आदि के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बैठक बुलाई गई। इस दौरान थाना मालखाना,थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस कार्यालय,मिशन शक्ति केंद्र तथा अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर,दंगा नियन्त्रण उपकरणों एवं कार्यालय के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। सभी लंबित मामलों,गंभीर अपराध, महिला एवं बाल अपराध आदि सभी मामलों की विशेष समीक्षा की गई ।पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास,मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया तथा जनपद में जन सुरक्षा के भागीदार ग्राम प्रहरी एवं क्षेत्र के उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से पुलिस अधीक्षक ने संवाद स्थापित कर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अफवाहों पर रोकथाम में सहयोग व किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112/ थाना स्थानीय पर सूचित कर महत्वपूर्ण सूचना तंत्र समन्वय स्थापित कर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु अपील की गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह थाना प्रभारी सादुल्लानगर,वाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.