पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा चैत्र नवरात्रि मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया भ्रमण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर, बलरामपुर।आज दिनांक 18.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना तुलसीपुर अंतर्गत आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर व मन्दिर परिसर में लगे चैत्र नवरात्रि राजकीय मेला में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, तीर्थ स्थल, मंदिर गौशाला, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था सहित आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए व मेला कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था आदि को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डाॅ0 जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।