Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ईद-उल-फितर को लेकर एसपी का शहर में भ्रमण, ईदगाह का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोण्डा। ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर ईदगाह एवं नमाज स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर शासन की गाइडलाइनों एवं निर्देशों से अवगत कराया और सभी से त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। धर्मगुरुओं ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित कर रहे हैं।त्योहार के मद्देनजर बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय अभिसूचना इकाई को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं।ईद की नमाज के लिए सभी स्थलों पर पुलिस बल की नामवार ड्यूटी लगाई गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी एवं आवश्यकता अनुसार ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।एसपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.