Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर में रमजान माह में बच्चों की इस्लामिक प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र में पवित्र रमजान माह के अवसर पर बच्चों के लिए दुआ, नात, कलमा और इस्लामिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी धार्मिक जानकारी व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में शामिल राबिया खातून और फिरोज बानो ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन बड़ी सूझबूझ और निष्पक्षता के साथ किया। उनके निर्णय के आधार पर सैय्यद मो. सैफ, अलीना, साजिद अली और नाजमीन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अव्वल घोषित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक नुजहत खान और नौसीन खानम की भूमिका सराहनीय रही। उनकी मेहनत और बेहतर तैयारी के चलते यह आयोजन यादगार बन गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.