Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में बलरामपुर महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

3 से 5 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में होगा आयोजन

बलरामपुर। जनपद में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बलरामपुर महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तय किया गया कि 3 से 5 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान जनपद की संस्कृति, कला, हस्तशिल्प, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव को “संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं के उत्सव” के रूप में पहचान दिलाई जाए, ताकि जिले की सकारात्मक छवि को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके।हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और बॉलीवुड नाइट्स महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाओं का

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.