Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कलश यात्रा बना काल का गाल, गांव मे पसरा मातम

रिपोर्ट – ब्यूरो

भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव की घटना

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज भवानीगंज थाना क्षेत्र भड़रिया गांव में खुशी उस वक्त मातम मे बदल गयी जब कलश यात्रा के दौरान जल भरने गए दो लड़को की राप्ती नदी मे डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को मां सिद्धेश्वरी देवी शक्ति पीठ मंदिर पर आयोजित मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीराम कथा के अवसर पर नवयुवक रामलीला समिति,भड़रिया बाजार द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा पूरे उत्साह के साथ भड़रिया कस्बे से होती हुई सुवानाला स्थित राप्ती नदी पर जल भरने के लिए पहुंची। इसी दौरान यात्रा में शामिल दो लड़के 22 वार्षिय विकास पुत्र कन्हैया और करीब 17 वार्षिय शिवम पुत्र लल्लू यादव अचानक राप्ती नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस घटना से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर नायब तहसीलदार डुमरियागंज विष्णु प्रसाद सिंह, व थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह,तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.