ईद-उल-फितर के अवसर गले लग कर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं: सरोज यादव
रिपोर्ट आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
अयोध्या। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर सबसे मिलकर गले लग कर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के पावन त्योहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा हमें मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं। हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए।श्रीमती सरोज यादव ने लोगों से अपील की कि ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा जरूरतमंद लोगों की मदद कर इस त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएं।
उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा देश और प्रदेश में अमन-चैन कायम रहे।