Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर के मरम्मत के नाम पर गड़बड़ी! 12 लाख के एस्टीमेट पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। जनपद के सदर विकासखंड स्थित कंपोजिट विद्यालय महादेव मिश्र लुचूईया में मरम्मत कार्य को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पूरे प्रकरण में प्रधानाचार्य खुद सुन लिफ्ट नजर आ रहे हैं इन्हीं के हस्ताक्षर से मरम्मत कार्य का पैसा निकल रहा है।स्थानीय लोगों ने विद्यालय में हो रहे निर्माण व मरम्मत कार्य में अनियमितता और धन के दुरुपयोग की बात कही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय की मरम्मत के नाम पर लगभग 12 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता और खर्च को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और कम गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। जितने रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है इतने में नया विद्यालय भी बन सकता है फिर मरम्मत के नाम पर इतना क्यों खर्च किया जा रहा है। विशेष रूप से पीली ईंटों के उपयोग को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्य में पारदर्शिता की कमी है और ठेके का काम कुछ चुनिंदा अपने लोगों को ही दिया गया है। इसके चलते कमीशनखोरी की आशंका जताई जा रही है। कार्य के मुताबिक, कार्य की लागत और वास्तविक खर्च के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे प्रकरण पर संदेह गहरा गया है।मामले को लेकर प्रधानाचार्य अशोक सोनकर पर भी सवाल उठ रहे हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और सच्चाई सामने लाता है। जब इस सम्बन्ध में बीएसए बलरामपुर से जानकारी करने की कोशिश किया गया तो उनका मोबाइल कबरेज क्षेत्र से बाहर बताया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.