वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 10/26 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता व 12 (1) (B)से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद नजीर उर्फ वजीर अहमद पुत्र फय्याज अहमद उर्फ फैयाज अहमद निवासी ग्राम नेवादा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।