मिशन शक्ति टीम ने प्रज्ञा विद्यापीठ बौरेपुर’में चलाया जागरूकता अभियान
रिपोर्ट -पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल व महिला आरक्षी सीता गुप्ता व आरक्षी ओमकार द्वारा मिशन शक्ति के 5.2 चरण के शुभारंभ के अंतर्गत प्रज्ञा विद्यापीठ विद्यालय बौरेपुर में बालिकाओं को जागरूक कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों जैसे-ओ टी पी शेयरिंग,लकी ड्रा,स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। सभी को नारी सुरक्षा और नारी स्वाबलंबन के प्रति जागरूक करते हुए उनकी समस्या व कुशलता पूछी गई। सभी को वूमेन पावर लाइन1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,यूपी आपातकालीन 112,एबुलेंस सेवा 102/108,महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन 1930/तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के बारे में बताया गया l साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। बच्चियों को आत्मनिर्भर व निडर निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को शिक्षा के अधिकारों से परिचित कराते हुए शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का कुछ करो जतन जैसे स्लोगन को एक स्वर मे बोलते हुए लोगो को जागरूक किया गया।