Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर।ग्राम सभा गूमा फात्मा जोत के कुर्मीनडीह में राम बहोर वर्मा के निज निवास स्थानपर आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा,भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ चल रहा है कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भगवान की लीलाओं का रसपान कर भाव-विभोर हो उठे।भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी वर्णन किया गया। नटखट बाल स्वरूप की इन लीलाओं ने सभी के हृदय को आनंद और भक्ति से भर दिया तथा वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।शास्त्र वचन “कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्”अर्थात — हम उस श्रीकृष्ण को नमन करते हैं, जो सम्पूर्ण जगत के गुरु हैं।इसी क्रम में महाराज परीक्षित के प्रश्नोत्तर तथा कपिलोपाख्यान का विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक वर्णन किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से जीवन के गूढ़ रहस्यों, आत्मज्ञान एवं भक्ति मार्ग की महिमा को सरल एवं प्रभावी ढंग से श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कथा व्यास पूज्य पंडित सुरेंद्र शास्त्री जी अयोध्या धाम ने अपनी मधुर वाणी एवं सरल शैली से ऐसा आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया कि पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु कथा श्रवण में लीन होकर दिव्य आनंद की अनुभूति करते रहे।इस पावन आयोजन के यजमान राम हेश वर्मा एवं कैलाशा देवी जी हैं, जिनके सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.