Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ने पीर बाबा रतन नाथ के जुलूस के सुरक्षा व्यवस्था का किया भ्रमण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 23.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा पीर बाबा रतन नाथ के जूलूस का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण को श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति टीम सक्रिय रूप से कार्य करे। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.