आस्था का जनसमूह निकाली गई भव्य कलश यात्रा
रिपोर्ट- पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्ला नगर विलन्टगंज स्थिति हनुमान जी मंदिर में प्रभु श्रीराम दरबार एवं हनुमान की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 22 मार्च 2026 को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः 10 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली गई,जिसमें महिलाएं,बच्चे, बूढ़े,नवयुवक एवं सभी श्रद्धालु भक्तगण काफी संख्या में शामिल हुए। यह शोभायात्रा अमघटी घाट से प्रारंभ होकर सादुल्लानगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष,भक्ति गीतों और धार्मिक आस्था के जय जय कार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।इस पावन अवसर पर 22 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से राम कथा का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें पंडित ओम नारायण मिश्र (दद्दन) कथा व्यास के मुखार बिंदु से कथा कहा जायेगा श्रीराम कथा अनुष्ठान का संचालन आचार्य आशीष त्रिपाठी एवं आचार्य अंकित शुक्ला काशी, बनारस के निर्देशन में संपन्न होगा कार्यक्रम समापन केबाद 26 मार्च को भव्य नगर भ्रमण तथा 27 मार्च को प्राण-प्रतिष्ठा,महापूजन, वैदिक हवन,पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनें और पुण्य के भागीदार बने