मां कामाख्या धाम महोत्सव में राष्ट्रीय विराट दंगल, बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत
रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम
अयोध्या। मां कामाख्या धाम महोत्सव–2026 “लोक संस्कृतियों का संगम” के तहत आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता में पूर्व सांसद व अखिल भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत किया गया। रूदौली पहुंचने पर हेलिपैड पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ।इस अवसर पर रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए महोत्सव में आगमन पर आभार व्यक्त किया। दंगल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं।महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आयोजन और भी आकर्षक व रोमांचक बन गया है।