ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने वाले 36 ग्राम प्रधानों को डीएम द्वारा किया गया सम्मानित
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के 36 ग्राम प्रधानों को उनकी पंचायतों को क्षय रोग (TB) मुक्त बनाने के लिए डीएम डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे टीबी मरीजों को गोद लें और उन्हें भावनात्मक व सामाजिक सहयोग प्रदान करें। ग्राम स्तर पर गठित ‘स्वास्थ्य एवं पोषण समिति’ की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी हो सके। ग्राम प्रधान यह सुनिश्चित करें कि गाँव का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण हो।बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने में प्रधानों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई है।विकास खंड गैंड़ास बुजुर्ग, कैथोलिया सलेमपुर और मझारी टप्पा बांक,विकास खंड बलरामपुर रूरल,बफहवा, मधवाजोत, खैराही, उदयपुर, देवरनवा और नन्दनगर दुल्हापुर,विकास खंड उतरौला विलरिया और जोगिया करहिया।
विकास खंड श्रीदत्तगंज दारीचौरा, कालू बनकट, महुआधर और पुरैना कानूनगो,विकास खंड हरैया सतघरवा घनघटा, इटवा, महादेव अतरपारी, नन्दनगर जुम्मनडीह और लौकी कला।विकास खंड पचपेड़वा राम नगर, बौटी, चन्दनपुर, मध्य नगर और धनखरपुर हटी।विकास खंड तुलसीपुर गोपालिपुर, पूरनपुर, बालापुर, चैनपुर बडेरिया, कोहड़ूरा, पचपकड़ी और भुजेहरा।विकास खंड गैसड़ी नगई और रनियापुर।विकास खंड रेहरा बाजार , सादुल्ला नगर, केराडीह और किशुनपुर सागर।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ एके शुक्ला व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।