Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जनपद को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: झारखण्डी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 2-लेन ओवरब्रिज

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

90 करोड़ की प्रथम किश्त भी जारी

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के विकास को नई गति देते हुए एक महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) पर स्थित बलरामपुर-झारखण्डी रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 2-लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दे दी गई है।इस परियोजना के तहत कुल ₹29221.35 लाख (लगभग ₹292 करोड़) की लागत से सेतु का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ₹9000 लाख (₹90 करोड़) की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है।निर्धारित योजना के अनुसार इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आगामी 24 माह में पूर्ण किया जाएगा। परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।इस सेतु के निर्माण से झारखण्डी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही, आवागमन सुगम होने से क्षेत्रीय व्यापार, संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।परियोजना के विभिन्न मदों में रेलवे पोर्शन हेतु ₹9262.98 लाख, भूमि अर्जन के लिए ₹5816.43 लाख, यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु ₹1408.32 लाख तथा एप्रोच रोड निर्माण के लिए ₹12733.62 लाख का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की संपूर्ण लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है, जिससे आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.