Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाने की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लर्निंग आउटकम प्राप्त करने के लिए निर्धारित केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करें तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर सर्वे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उनके शत-प्रतिशत नामांकन की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, पोषण, स्वास्थ्य एवं शैक्षिक प्रगति के लिए सभी संबंधित विभागों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने के स्तर में वास्तविक सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए जनपद में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी, जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया उपाध्याय सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.