Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिला अध्यक्ष आरती तिवारी ने सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

रिपोर्ट – जितेन्द्र पटेल

बलरामपुर।जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी द्वारा बलरामपुर स्थित अपने आवास पर ग्रामीणजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के साथ विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायक एवं हृदयस्पर्शी वक्तव्यों को उपस्थित सभी लोगों ने गहनता से सुना और सराहा।इस अवसर पर आरती तिवारी ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के विकास में योगदान दें।कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों की प्रशंसा करते हुए इसे जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.