बी0 आर0 वर्मा प्रतिभा उत्थान प्रतियोगिता सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
रेहरा बाजार,बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार स्थित हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर विद्यालय में बी0 आर0 वर्मा उत्थान प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सोन बरसा पीठाधीश्वर संत छोटे बाबा व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डा0 जितेंद्र कुमार द्वारा होनहार बच्चों को उत्कृष्टता के क्रम में उपहार देकर सम्मानित किया गया।प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रतियोगिता होने से छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास, मानसिक विकास, कौशल विकास में वृद्धि होता है और उनके अन्तर से प्रतियोगिता सम्बंधित भय दूर हो जाता है। इसी क्रम में रीता चौधरी प्रबंधक सरदार पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा जो यह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है इससे छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का मौके मिलता है और उनके हौसले बुलन्द होता है। प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के उपस्थिति से विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं के हौसले बुलन्द हुए है। इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा उद्यमी,हेमंत वर्मा, शत्रोहन मिश्रा,नब्बन वर्मा, माधव वर्मा,लल्लू मिश्रा,सुरेश वर्मा, बक्शराज वर्मा, अरुण वर्मा, नटवर वर्मा, किशन वर्मा,राज किशोर यादव, बाबू राम यादव, ओम कार वर्मा, राम दीन वर्मा, विशाल वर्मा,राम भवन वर्मा,अमन पाण्डेय,इंद्रजीत कुमार,राम रूप यादव,मनोज वर्मा,राकेश वर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाएं
प्रधानाचार्य चन्द्र भान वर्मा कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज नया नगर,राम देव वर्मा,माहेश्वरी प्रसाद तिवारी, अमरेंद्र यादव, नितिन यादव, पवन मौर्या,मनोज ओझा,अशोक ओझा,बलकरन यादव,राम शरण, मोनिका,मानसी, अंजनी,पिंकी,मनीषा, संध्या,प्रीति, मनु,तनु,अंजली,अर्चना, सत्येंद्र यादव, सोनिया सिंह, रंजना वर्मा,दिव्य तिवारी, भारती, आया, रघुनाथ,प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव, प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा, राहुल चौधरी, अवनीश कुमार सिंह,रोहित वर्मा,अवधेश कुमार शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी,दीपक सिंह,अक्षय वर्मा,गुरु सेवक यादव ,रामकुमार वर्मा,प्रियंका वर्मा,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता, दिव्यांशी सिंह, सौम्या सिंह, अंकिता सिंह, गरिमा पांडे,हरी राम वर्मा,रक्षा राम,अनीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
