अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउन्ड का किया भौतिक निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा आगामी बलरामपुर महोत्सव 2026 में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बड़ा परेड ग्राउन्ड बलरामपुर का भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महोत्सव स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि महोत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी तथा आधुनिक उपकरणों की सहायता से सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। साथ ही भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री व संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।