पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 22.3.2026 को वादनी निवासिनी ग्राम भटपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा अपने पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना-पत्र दाखिल किया। उक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 80/2026 धारा- 87/137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.03.26 को उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मय हमराह आरक्षी संदीप निषाद द्वारा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 87/137(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त दीपनरायन चौहान उर्फ राजा पुत्र जगतराम निवासी ग्राम बसऊपुर बालपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम सिरसिया मोड के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।