पुलिस टीम ने 02 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.03.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा- 85,108 बीएनएस व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्णा यादव पुत्र अनन्त राम निवासी काशीराम मनकौरा थाना तुलसीपुर बलरामपुर,सूरज यादव पुत्र कृष्णा यादव निवासी काशीराम मनकौरा थाना तुलसीपुर बलरामपुर को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।