Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पीएम कंपोजिट विद्यालय विशम्बरपुर के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गोंडा के विभिन्न धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

रिपोर्ट- रंजीत कुमार यादव

श्रीदत्तगंज बलरामपुर।विकासखंड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के पी 0 एम कंपोजिट विद्यालय विशम्बरपुर के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद गोंडा के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।प्रधानाचार्य सकट राम के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पाठ पुस्तकों के साथ-साथ अपनी संस्कृति इतिहास प्रदान करना था भ्रमण की शुरुआत जयप्रभा ग्राम से हुई भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रेरणा से विकसित इस ग्राम में बच्चों ने भ्रमण किया और प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताया छात्रों को प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई इसके बाद बच्चों को ऐतिहासिक पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन किए, स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां द्वापर युग का शिवलिंग स्थापित है जिसे पांडव पुत्र भीम ने अज्ञातवास के दौरान स्थापित किया था मंदिर में स्थापित शिवलिंग एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है इसके बाद बच्चे झाली धाम पहुंचे, जहां शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्राचीन सरोवर और मंदिर के इतिहास के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता पांडे नीलम पांडे शिवचरण लाल एवं सतीश चंद्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.