धानेपुर में नए प्रभारी ने संभाला चार्ज, सख्त चेकिंग अभियान शुरू
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोंडा धानेपुर थाना क्षेत्र में नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक के कार्यभार संभालते ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार भाग रही जीप को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जांच में वाहन के कागजात अधूरे पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई।पुलिस ने अभियान के दौरान कुल दो वाहनों को सीज कर दिया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹21,500 का चालान किया गया।नए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।