Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मोटर साइकिल चोरी करने वाला अभियुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 02.04.2026 को आवेदक दिलीप कुमार कश्यप पुत्र शिवशंकर निवासी नीलकोठी अचलापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर की तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित मोटर साइकिल चोरी के अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 18 घण्टे के अन्दर मोटर साइकिल को मय अभियुक्त को ग्राम गेल्हापुर रोड से कस्बा बलरामपुर की तरफ आने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.