Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिया के डिवाइडर से टकराई कार, दो युवकों की मौत, चार गंभीर

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

तुलसीपुर। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर से पचपेड़वा की ओर जा रही कार पुरुषोत्तमपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग पचपेड़वा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।तुलसीपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि कार चालक आदिल पुत्र सफीक (उम्र 21 वर्ष), निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा तथा अफरोज पुत्र भोला (उम्र 20 वर्ष), निवासी जगदीशपुर पचपेड़वा की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.