Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ब्लॉक स्तरीय मानसिक,बौद्धिक विकास प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

नया नगर बलरामपुर।जन कल्याण संस्थान जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश के दिनांक 29/3/2026 को जी एल यादव इंटर कॉलेज नया नगर विकास खण्ड रेहरा बाजार में ब्लॉक स्तरीय मानसिक और बौद्धिक विकास प्रतियोगिता आयोजित किया गया था । इसी क्रम में आज विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें पुरुस्कार वितरण के मौके पर संस्था प्रबंधक सुरेश कुमार, अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर, उपाध्यक्ष अन्नन, संस्था के ब्लॉक कॉर्डिनेटर, भानुप्रताप, कृष्ण कुमार, एजाज भाई, सहयोगी संस्था इंडियन एजुकेशन के डायरेक्टर सुखराज वर्मा, श्याम नारायण वर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक, लाल बहादुर शास्त्री नकछेद प्रसाद शर्मा तथा जी एल यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव, प्रबंधक ओम प्रकाश यादव, राम उजागर वर्मा तथा कॉलेज के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड रेहरा बाजार के विभिन्न विद्यालय के अध्यापकों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा प्राथमिक विद्यालय बदलपुर के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी और सबसे ज़्यादा इनाम इस विद्यालय के बच्चे को मिला। प्रतियोगिता आयोजक ने बताया कि जिन विद्यालयों के छात्रों में ने सबसे अधिक बाजी मारी है वहां पर विद्यालय के अध्यापकों का कठिन मेहनत का फल है। इस प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतीक वर्मा रहे और उन्हें एवन साइकिल देकर पुरुस्कृत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.