Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कोटवा धाम में कुएं का पानी हुआ दूधिया, क्षेत्र में बना कौतूहल का विषय

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी: जनपद के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल कोटवा धाम में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक प्राचीन कुएं का पानी अचानक दूधिया सफेद रंग में बदल गया। कुएं के पानी में आए इस रहस्यमयी बदलाव की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।सुबह जब स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे, तो पानी का रंग देखकर दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। भक्त इसे सतनामी संप्रदाय के प्रवर्तक बाबा जगजीवन दास का चमत्कार मान रहे हैं हालांकि, कुछ जानकार इसे भूगर्भीय परिवर्तन या जलस्तर में रासायनिक हलचल का परिणाम मान रहे हैं। फिलहाल, यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग दूर-दूर से इस ‘चमत्कारी’ पानी को देखने पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2018 में भी इस कुंऐ का जल दूधिया हुआ था।संजय मिश्रा,कमोली धाम के सत्यनाम दास, गोविन्द शरण शर्मा राजेश कुमार पाण्डेय, रामतीरथ यादव, सोहनलाल गौतम आदि इसे बडे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं इससे पूर्व अभरन सरोवर व उसके पास के कुंआ का जल भी दूधिया हुआ था जिसे प्रसाद स्वारुप दर्शानार्थी अपने घरों को ले गये थे।यह कुंआ स्वर्गीय महन्त जगन्नाथ बख्श दास पूर्व जिला परिषद के आवास जगन्नाथ आश्रम में विद्वमान है।
स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.